How to Play Rock Paper Scissors in Hindi | rock paper scissors kaise khelte hai


दोस्तों आज हम सीखने वाले है Rock, Paper, Scissor Game जो कि एक बहुत ही फेमस गेम है और सभी जगह पर इसे खेला जाता है और बहुत पसन्द किया जाता है। लेकिन थोडा बहुत Confusion की वजह से लोग बार-बार इसको गेम को भूल जाते है और नये व्यक्तियों के लिए तो बहुत ही Confusion वाला यह गेम रहता है। आज हमने इसको सिम्पल करके समझाया है ताकि लोगों को आसानी से समझ में आ जाऐं। किसी को भी इसको समझने के बाद खेलने में कोई दिक्कत नही आऐंगी। हैलो दोस्तो कैसेे हो आप और मेरा नाम है राहुल और आप देख रहे है The Game Unboxing चैनल जहा पर करते है हम रोज नये-नये गेम, टाॅयज और गैजेटस की अनबाॅक्सिंग।

दोस्तों आज हमारी रडार पर यह गेम आ चूका है जिसका नाम है Rock, Paper, Scissor Game आज हम इस गेम को बहुत ही साधारण भाषा में समझने वाले है। राॅक यानि मुठ्ठी, सीजर यानि कैंची और पेपर यानि तो पेपर होता ही है। इसमें ये तीनो चीज राॅक, पेपर, और सीजर प्लेयर को अपने हाथ से बनानी होती है। जैसे राॅक के लिए वह अपने एक हाथ की मुठ्ठी बना लेता है। सीजर के लिए वह अपने एक हाथ की 2 उंगली को कैंची की तरह बना लेता है। और पेपर के लिए वह अपने एक हाथ की 5 ऊँगली को दिखाता है। वीडियों में राॅक की एैरो यानि तीर का निशान यह बता रहा है कि राॅक कैची को तोड सकती है। उसके बाद कैंची की एैरो पेपर की तरफ इशारा कर रही है इसका मतलब यह हुआ कि कैची पेपर को काट सकती है।

इसके बाद पेपर वाली एैरो राॅक की तरफ इशारा कर रही है इसका मतलब यह हुआ कि पेपर से राॅक को ढका जा सकता है। इसलिए ये इसके सुपीरियर हो गये है। चित्र में तीनो चीज किसी कि तरफ इशारा कर रही है यह चित्र हमने सिर्फ आपको समझाने के लिए बनाया है बाकि इस चित्र का गेम में कोई यूज नही है।
गेम में अगर एक प्लेयर ने अपने हाथ से पेपर बनाया और दुसरे प्लेयर ने सीजर बनाया तो सीजर पेपर को काट देगा और सीजर वाले प्लेयर को एक पोइन्ट मिल जाऐंगा। इसी तरह अगर किसी प्लेयर ने गेम में मुठ्ठी बनाई है और दुसरे प्लेयर ने पेपर बनाया है तो पेपर से मुठ्ठी को ढक दिया जाऐगा और पेपर वाले प्लेयर को 1 पोइन्ट मिल जाता है।

अब हम गेम को खेल कर देखते है कि इसको किस तरीके से खेला जाता है तो दोस्तो इस गेम को 2 तरीके से खेल सकते है। पहले तरीके के लिए एक प्लेयर अपने एक हाथ की उँगलियों को 3-4 बार हिलाता है और हिलातेद समय राॅक, सीजर, पेपर बोलता है और जब रूकता है तो सभी प्लेयर अपने अपने हाथ का कुछ न कुछ बनाते है। और दुसरे तरीके में प्लेयर अपने एक हाथ कि हथेली पर दुसरे हाथ की मुठ्ठी बना कर उसे 3-4 बार अपने हाथ की हथेली पर मारता है और राॅक, सीजर, और पेपर बोलता है। आप जिस तरीके से भी खेलना चाहो खेल सकते हो यह आपकी मर्जी के ऊपर है।

पहले राउन्ड में मुझे 1 पोईन्ट मिल चूका है क्योंकि मेंने सीजर बनाया था और सामने वाले प्लेयर ने पेपर बनाया था तो मेंने अपने सीजर से उसके पेपर को काट दिया इसलिए मुझे 1 पोइन्ट मिल चूका है। अगले राउन्ड में दोनो प्लेयर ने अपने हाथ से सीजर बनाया है। मतलब दोनो का सेम रहा है। अगर दोनो प्लेयर सेम चीज बनाते है तो वो राउन्ड टाई हो जाता है इसमे किसी को भी पोइन्ट नही दिये जाते है। अब अगले राउन्ड में सामने वाले प्लेयर ने पेपर बनाया है और मेंने राॅक बनाया है तो सामने वाले प्लेयर ने अपने पेपर से मेंरे राॅक को ढक दिया है और उसे 1 पोईन्ट मिल चूका है

तो दोस्तों इस तरह से राउन्ड दर राउन्ड यह गेम आगे चलता रहता है और सभी प्लेयर के पोइन्ट लिखते जाते है। जिस भी प्लेयर के पोइन्ट ज्यादा हो रहे होते है। वही प्लेयर जीत जाता है। तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह गेम हमें कमेंट बाक्स मेें अवश्य बताइये। इस गेम के बारे में और अच्छे से समझने के लिए आप हमारे यूट्युब चैनल पर जाकर इसकी वीडियों को देख सकते है। अगर आपको हमारी वीडियों पसन्द आती है तो आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए। अगर हो आपका कोई सवाल और हमसे कुछ पूछना चाहते हो तो आप हमें कमेंट बाॅक्स में लिख सकते है। हम आपके सवाल का जबाब जरूर देंगे।