How to play Teen Do Paanch (3-2-5) card Game in Hindi

हैलों दोस्तों आज हम आपके लिए लेके आए है Teen Do Panch 3-2-5 इसे Tigdi तिगडी भी कहते है। तो दोस्तों कैसे हो आप मेरा नाम है राहुल और आप देख रहे है The Games Unboxing चैनल जहाँ पर करते रहते है हम रोज नये-नये गेम, टाॅयज और गैजेटस की अनबाॅक्सिंग।

इसके लिए हमको 3 प्लेयर की जरूरत पडती है। तो सबसे पहले हमें 30 कार्ड को अलग कर लेना है। पहले हम 2 से लेकर 6 तक के हुक्म के पत्ते अलग कर देते है और इसके बाकी के कार्ड हम खेलने के लिए रख लेंगे। इसी तरह से हमें पान के भी से लेकर 6 तक के पत्ते अलग कर देने है और बाकी के पत्ते हम खेलने के काम में लेेने वाले है। इसी तरह से हमें चिडी के 2 से लेकर 7 तक के पत्ते बाहर कर देने है और बाकी के पत्ते काम में लेेने है लास्ट बची है ईट तो हमें ईट के भी 2 से लेकर 7 तक के सभी पत्ते अलग कर देने है और इस ईट के भी बाकी के बचे हुऐं पत्ते खेलने के काम में लेने वाले है। इसमें यह होता है कि पान और हुक्म के पत्तो मे तो 6 तक के पत्ते हटाते है चिडी और ईट के हमें 7 तक के पत्ते हटाने होेते है।

तो दोस्तों इस गेम में 3 प्लेयर है तो पहला प्लेयर तो वह है तो की डीलर है और दुसरा प्लेयर वह है जो काट को बोलता है और तीसरा प्लेयर ओर होता है। इस वाले पहले राउण्ड अगर डीलर प्लेयर 1 बनता है तो उसके अगले राउण्ड में डीलर प्लेयर 2 बनेगा और उसके अगले राउण्ड में प्लेयर 3 डीलर बनेगा। इस गेम में जो डीलर होता है उसे सिर्फ 2 हाथ बनाने होते है। जो इस गेम में काट बोलता है उस प्लेयर को 5 हाथ बनाने होते है। और प्लेयर 3 को इस गेम में 3 हाथ बनाने होते है। इस गेम को खेलने का असली मजा तो दुसरे राउण्ड से आता है। सबसे पहले 5 पत्ते प्लेयर 2 को दे दिये जाते है प्लेयर 2 अपने इन पत्तों में से एक काट बोलेगा।

तो उसने चिडी की काट बता दी है। इसके बाद सभी को बराबर-बराबर पत्ते बाट दिये जाते है। अब प्लेयर 2 गेम को स्टार्ट करेगा मतलब की गेम की पहली चाल को वह चलता है। तो दोस्तो गेम इसी तरह से चलता रहता है अब हम स्कोर को देख लेते है कि किसने कितने हाथ बना लिये है। तो प्लेयर 1 ने 3 हाथ बना लिये है। प्लेयर 2 ने 5 हाथ बना लिये है उसे 5 हाथ ही बनाने थे। प्लेयर 3 ने 2 हाथ ही बनाये है जबकि उसे 3 हाथ बनाने थे इसने एक हाथ कम बनाया है और प्लेयर 1 ने 1 हाथ ज्यादा बना लिया है जबकि उसे 2 हाथ ही बनाने थें। अब अगले राउण्ड में प्लेयर 2 पत्तों को सफल करेगा क्योंकि पहले राउण्ड में पत्तों को प्लेयर 1 ने सफल किया था। इस राउण्ड में प्लेयर 2 डीलर बनता है और प्लेयर 3 काट बोलता है।

तो इस राउण्ड में प्लेयर 3 ने पान की काट को बोला है। इस राउण्ड में प्लेयर 2 को 2 हाथ बनाने है और प्लेयर 3 को 5 हाथ बनाने है और प्लेयर 1 को 3 हाथ बनाने है। लेकिन इससे पिछले गेम में प्लेयर 1 ने एक हाथ ज्यादा बना लिया था प्लेयर 3 से तो

इसके अन्दर 2 आप्शन है।

पहला आप्शन तो यह है कि जिस प्लेयर को हाथ देने है वो कह दे की में तुमको एक हाथ दे दूंगा। तो इस गेम में प्लेयर 3 बोल रहा है कि में तुमको एक हाथ दे दुंगा।

अगर दुसरा आप्शन हम देखें तो इसमें प्लेयर 3 अपने सारे पत्ते नीचे रख देगा और दुसरे प्लेयर से बोलता है कि इसमें से अपनी पसन्द का कोई सा भी पत्ता ले लो। मान लिया की उसने अठ्ठा उठा लिया है अगर वह इस पत्ते को रखना चाहे तो मुझे अपने पत्तों में से एक रेड कलर का पत्ता उसे देना पडेगा।या तो ईट का दे सकता हु या फिर पान का दे सकता हुँ।

दोस्तों गेम बहुत ही सिम्पल है। तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह गेम हमें कमेंट बाक्स में लिखकर जरूर बताये। इसे आप अपने दोस्तों के साथ वाट्सऐप पर शेयर कीजिए। अपने दोस्तों और फैमिली मैम्बर के साथ खेलिए। दोस्तों अगर आपको किसी गेम को खेलने में दिक्कत या परेशानी आती है या फिर आप किसी गेम को खेलना सीखना चाहते हो तो आप हमारे यूट्युब चैनल पर जाकर किसी भी गेम की वीडियों को देख सकते है और गेम को खेलना सीख सकते है। हमारे चैनल पर आपको हजारों गेम की वीडियों मिल जाऐंगी।

तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह गेम हमें कमेंट बाॅक्स में लिखकर अवश्य बताए। इस गेम को और अच्छे
से समझने के लिए आप हमारे यूट्युब चैनल पर जाकर How to play Teen Do Paanch (3-2-5) card Game in Hindi वाली वीडियों को देख सकते है। अगर आपको हमारी वीडियों पसन्द आती है तो आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए। अगर हो आपका कोई सवाल और हमसे पूछना चाहते हो तो आप हमें कमेंट बाॅक्स में लिख सकते है। हम आपके सवालों का जबाब जरूर देंगे।